पुलिस कार्यालय में महिला कॉन्सटेबल से बदसलूकी: आरोपी होमगार्ड के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड पर लगातार पीछा करने, अश्लील संदेश भेजने और बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और डाकघर में हाथ पकड़ने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता महिला कॉन्सटेबल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी होमगार्ड लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था और बार-बार मना करने के बावजूद व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। महिलाकर्मी का आरोप है कि बीते 22 सितंबर को जब वह सरकारी काम से डीएम कार्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस गई थी, तब आरोपी वहां भी पहुंच गया और जबरन हाथ पकड़कर बदसलूकी करने लगा। वहां मौजूद एक नागरिक के हस्तक्षेप करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि महिला कॉन्सटेबल की लिखित तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है और तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज; उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश का अनुमान, तापमान में आएगी गिरावट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की अस्मत से खेलने वाले दोषी को सरकारी वकील सीमा रानी की पैरवी से मिली 20 साल की कठोर सजा