गुलरभोज में विकास की इबारत लिखते चेयरमैन सतीश चुघ ! पीठ थपथपाते हुए बोले सीएम-जमीनी स्तर पर काम करने वालों के साथ खड़ी है सरकार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर/गुलरभोज।नगर पंचायत गुलरभोज में इन दिनों विकास की रफ्तार सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर दिखाई दे रही है। चेयरमैन सतीश चुघ की अगुवाई में बुनियादी सुविधाओं से लेकर भूमि स्वामित्व के मुद्दों तक पर तेज़ी से काम हुआ है। हाल ही में रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुलरभोज के विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए सार्वजनिक रूप से सतीश चुघ की पीठ थपथपाई।

विकास की बयार देख खुश हुए मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने  कहा कि गुलरभोज में जो बदलाव दिख रहा है, वह स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता का नतीजा है। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में हुए सुधार ने क्षेत्रवासियों को राहत दी है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि मुख्यमंत्री का यह समर्थन आने वाले समय में गुलरभोज की सियासत को नई दिशा दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सहमति से बने शारीरिक संबंध 'बलात्कार' नहीं, अगर शादी का वादा निभाने में विफल रहे

मालिकाना हक पर बड़ी पहल

गुलरभोज की 30 एकड़ और आसपास की 685 एकड़ भूमि पर बसे लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा था — मालिकाना हक। इस संवेदनशील मसले पर सांसद अजय भट्ट की पहल के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने स्पष्ट कहा कि वर्षों से बसे लोगों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होगी। नियमों के तहत समाधान निकालकर लोगों को राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत; LIU सब-इंस्पेक्टर के पति थे मृतक, महिला चालक फरार

सियासी संदेश भी साफ

मुख्यमंत्री का रुद्रपुर दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं था। जिस अंदाज में उन्होंने चेयरमैन सतीश चुघ के कार्यों की सराहना की, उससे यह संदेश साफ गया कि प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर काम करने वालों के साथ खड़ी है।
गुलरभोज में विकास की यह रफ्तार यदि इसी तरह जारी रही, तो आने वाले चुनावी समीकरणों में यह क्षेत्र खासा अहम साबित हो सकता है।
फिलहाल, गुलरभोज में विकास की इबारत लिखी जा रही है — और सियासत भी उसी स्याही से रंगी दिख रही है।