हल्द्वानी में नुमाइश के बाहर उपद्रवियों का तांडव: 50 से अधिक दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़, अव्यवस्थाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही नुमाइश के बाहर मंगलवार रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। नुमाइश का आनंद लेने पहुंचे 50 से अधिक दर्शकों के सड़क किनारे पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को उपद्रवियों ने एक-एक कर जमीन पर पटक दिया और तोड़फोड़ की। इस अराजकता के कारण कई बाइक और स्कूटी के शीशे, इंडिकेटर व बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूर तक गिरी हुई गाड़ियां नजर आ रही हैं। पीड़ित वाहन स्वामियों और स्थानीय निवासियों ने वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

नुमाइश में अव्यवस्थाओं की भरमार, फायर एनओसी का होगा ऑडिट

एमबी कॉलेज मैदान में लगी नुमाइश में भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। अतिरिक्त पुलिस बल न होने से अव्यवस्था बढ़ रही है, जिस पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने निरीक्षण कर संबंधित आयोजकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, सुरक्षा मानकों को लेकर अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि नुमाइश में सुरक्षा उपकरणों और फायर एनओसी का ऑडिट कराया जाएगा, और कोई भी खामी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें