रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर।

काशीपुर हाईवे पर सामिया लेक सिटी के पास स्थित एक एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को भारी बवाल खड़ा हो गया। पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के कुछ ही दूरी पर अचानक कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। वाहनों के इस तरह अचानक खराब होने से चालकों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

मैकेनिकों की जांच में खुला राज, तेल में पानी की मिलावट का आरोप

जानकारी के अनुसार, प्रभावित वाहन चालकों ने जब अपने बंद वाहनों को स्थानीय मैकेनिकों को दिखाया, तो जांच में पेट्रोल की खराब गुणवत्ता की बात सामने आई। वाहन स्वामियों का आरोप है कि पेट्रोल में पानी या किसी अन्य पदार्थ की मिलावट की गई है, जिसके कारण उनके वाहनों के इंजन खराब हो गए और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस बात से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

वाहन स्वामियों ने मांगा हर्जाना, पेट्रोल पंप प्रबंधन ने दी सफाई

हंगामे के दौरान प्रभावित वाहन स्वामियों ने मांग की है कि ईंधन की गड़बड़ी के कारण उनके वाहनों में आई खराबी की मरम्मत का पूरा खर्च पेट्रोल पंप प्रबंधन को उठाना चाहिए। दूसरी ओर, विवाद को बढ़ता देख पेट्रोल पंप प्रबंधन ने आरोपों को गंभीरता से लिया है। प्रबंधन का कहना है कि वे इस मामले की पूरी जांच कराएंगे और इसके लिए ईंधन के नमूने (सैंपल) लेकर लैब भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त

प्रशासनिक स्तर पर होगी कार्रवाई

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में पेट्रोल की शुद्धता को लेकर वाहन चालकों में चिंता का माहौल है। वहीं, मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही पेट्रोल पंप पर ईंधन की शुद्धता की आधिकारिक जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती
Ad