मुख्यमंत्री धामी ने आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया, भारी बारिश पर की समीक्षा

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैक-टू-बैक तीन महत्वपूर्ण बैठकों के बाद अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा जनित आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा परिचालन केंद्र में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक मौजूदा मॉनसून सत्र में आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार की गंभीरता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: सुहागरात पर पति को नशीला पदार्थ देकर लूटा, भागते समय महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad