मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, राष्ट्रीय नेतृत्व से कर चुके हैं इस्तीफे की पेशकश

देहरादुन: दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलने के बाद देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। मुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
यह भी पढ़ें- पटवारी वह लेखपाल के 513 पदों के चयन हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित
बता देगी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 3 दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश भी की है । शुक्रवार को देहरादून और लौटने के बाद उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात का समय मांगा है। इधर सूत्रों से पता चला है कि राज्य के कई विधायक व मंत्री देहरादून को रवाना हो गए हैं। कभी भी राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात होगी। इधर मुख्यमंत्री के राज्यपाल से मुलाकात का राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग इसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में देख रहे हैं तो कुछ लोग राज्यपाल से मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। कुल मिलाकर राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

