मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, शनिवार को होगा नए मुख्यमंत्री का चयन

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार रात को उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा।

यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, राष्ट्रीय नेतृत्व से कर चुके हैं इस्तीफे की पेशकश
तीरथ सिंह रावत नौ मार्च 2021 को मुख्यमंत्री बने थे। जबकि 2 जुलाई 2021 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुबोध शुक्रवार रात को राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा देते वक्त कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल समेत कई भाजपा मंत्री व विधायक मौजूद रहे। इस्तीफा देने के बाद अब कल विधानमंडल दल की बैठक दोपहर तीन बजे आयोजित होगी। जबकि पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और डी पुरंदेश्वरी विधायकों के साथ बातचीत करेंगे। जिसके बाद ही सुबह के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा।
प्रेस वार्ता में किराए सरकार के विकास कार्य
देहरादून: इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मेरी सरकार ने 2000 करोड रुपए की राहत राशि बांटी है। कोरोना काल में रोजगार देने की कोशिश की है । वहीं दूसरी लहर पर काबू पाया है। लोगों को सब्सिडी देने का काम किया है । बेरोजगारों को रोजगार देने की कोशिश की है पर्यटन उद्योग एवं होटलियर को राहत देने का काम किया है। उन्होंने अपने 3 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि में तीन-चार दिन दिल्ली में व्यस्त होने के कारण कुछ बातें रह गई थी जिनकी घोषणा नहीं कर पाया था। इसलिए आज आपके सामने इन सब चीजों को रख रहा हूं ।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, विद्यालय शिक्षा, आयुर्वेद , होम्योपैथी, पर्यटन , ऊर्जा, परिवहन खाद्य एवं आपूर्ति ,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास ,समाज कल्याण ग्राम विकास युवा कल्याण विभाग विकास पंचायती राज ,सूचना एवं लोक संपर्क ऐसे हर विभाग में हम नियुक्तियां करने जा रहे हैं और उसकी बड़ी संख्या के सामने हम लोग रखने जा रहे हैं। यह तैयार था केवल मुझे घोषणा मात्र करनी थी। हमारी सरकार द्वारा युवाओं राजकीय विभागों में सीधी भर्ती रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को आगामी 6 माह में पूर्ण कर बेरोजगारी 20000 नियुक्तियां प्रदान करने का प्रयास किया है।इसमें विद्यालय शिक्षा 5499 पद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 2918 पद, वन 2560 पड़, ऊर्जा 2021 पद, चिकित्सा शिक्षा 1968 पद, पुलिस 1530 पद,राजस्व 789 पद, शहरी विकास 872 , उच्च शिक्षा 698, सिंचाई में 786 पद, पशुपालन में 300, कृषि 470, ग्राम्य विकास में 474 ,लोक निर्माण विभाग में 312, पंचायती राज में 353 , उद्यान में 314 , खाद्य सुरक्षा एवम दवा नियंत्रण में 46 पद, पेयजल 100 पद आदि अनेक घोषणाएं गिनायी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

