
राजू अनेजा,नैनीताल।कड़ाके की ठंड में स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को जमीन पर बैठने से बचाने के लिए 39 विद्यालयों में कुल 1250 फर्नीचर उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
सीईओ के आदेश के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली, पुटगांव, पहाड़पानी, खैरना, दौलतपुर, मोतीनगर, हल्दूचौड़ और जस्सागांजा सहित कई विद्यालयों में 20 से 35 तक फर्नीचर दिए जाएंगे। वहीं कालाढूंगी इंटर कॉलेज और नारायण नगर कुसुमखेड़ा इंटर कॉलेज को सर्वाधिक 150-150 फर्नीचर आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा चोरगलिया बालिका इंटर कॉलेज, गुलरभट्टी, सतबुंगा, खनस्यूं, चकडोबा समेत अन्य स्कूलों को भी फर्नीचर देने के निर्देश जारी हुए हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को फर्श पर बैठने से दिक्कत न हो, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी विद्यालयों में फर्नीचर पहुंचा दिया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई कर सकें।
ताजा खबर
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक

