
राजू अनेजा,देहरादून/ऊधमसिंह नगर। प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। हत्या और संगीन अपराधों की हालिया वारदातों के बाद पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में चम्पावत के एसपी रहे अजय गणपति को अब ऊधमसिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। सीमावर्ती और औद्योगिक दृष्टि से संवेदनशील जिले ऊधमसिंह नगर में अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती माना जा रहा है। ऐसे में अजय गणपति की तैनाती को रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार ने एक साथ कई जिलों में कप्तानों की अदला-बदली कर साफ संदेश दिया है—परिणाम दो या पद छोड़ो। राजधानी देहरादून समेत अन्य जिलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिससे यह संकेत मिला है कि प्रदर्शन के आधार पर जवाबदेही तय होगी।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला सुरक्षा, संगठित अपराध, नशे के कारोबार और भूमि विवादों पर विशेष फोकस रखा जाए। ऊधमसिंह नगर जैसे जिले में अपराध नियंत्रण, साम्प्रदायिक सौहार्द और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर नई रणनीति पर काम करने की तैयारी है।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि नए एसएसपी अजय गणपति अपराधियों पर कितनी सख्ती दिखाते हैं और क्या जिले में अपराध का ग्राफ नीचे आता है।
धामी सरकार का संदेश साफ—कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

