देहरादून में सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी…

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर उतरकर अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने और लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएँ बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड, किमाड़ी और टपकेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य करने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम करें। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सब-जूनियर व जूनियर तैराकी प्रतियोगिता: नेशनल चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने उतरेंगे उत्तराखंड के तैराक

सीएम धामी ने कहा कि जहाँ भी सड़कें अवरुद्ध हुई हैं, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक रास्ते और राहत शिविर बनाए जाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम में आठ मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति: शासन ने जारी की सूची, अब 68 हुई पार्षदों की कुल संख्या

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों की शर्मनाक लापरवाही: चोट लगी थी दाएं गुर्दे में, डॉक्टरों ने कर दिया बाएं का ऑपरेशन; किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों व अस्पताल संचालक पर मुकदमा
Ad