उत्तराखंड में ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ का आगाज, सीएम 18 सितंबर को करेंगे विशेष पोर्टल का लोकार्पण

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में 18 सितंबर से ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। मंगलवार को खेल विभाग की एक बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अभियान समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए एक विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री 18 सितंबर को करेंगे।


 

फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है मकसद

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार की मजबूत दावेदारी; सघन जनसंपर्क से व्यापारियों में भारी उत्साह, विरोधी खेमे में मची खलबली

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के हर आयु वर्ग के लोगों को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जिनके जरिए हजारों-लाखों लोगों को ऐप और पोर्टल से जोड़ा जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।


 

‘खेल महाकुंभ’ का नया नाम ‘सीएम कप’, 1 अक्टूबर से होगा आयोजन

 

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा बाईपास पर चलती बाइक बनी आग का गोला; युवक ने कूदकर बचाई जान, महिंद्रा शोरूम के सामने मची अफरा-तफरी

खेल मंत्री ने यह भी बताया कि इस साल से ‘खेल महाकुंभ’ को एक नए फॉर्मेट में ‘सीएम कप’ के नाम से आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धाएँ न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रदेश स्तर तक होंगी, और इन्हें 1 अक्टूबर से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ और ‘खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के लिए समय से बजट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को समय पर पैसा मिल सके। बैठक में खेल विभाग में संविदा पर नियुक्त प्रशिक्षकों के मानदेय और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: उपाध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में भुवन सिंह बिष्ट की मजबूत बढ़त; प्रकाश कुमार से कड़ी टक्कर