
राजू अनेजा,काशीपुर।काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर कांग्रेस ने तीखे तेवर अपनाते हुए इसे सिस्टम की नाकामी करार दिया है। कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री अलका पाल ने इस घटना को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।
अलका पाल ने कहा कि आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में किसान सुखवंत सिंह ने जमीन के नाम पर करीब चार करोड़ रुपये की ठगी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बावजूद पहले की गई शिकायतों पर समय रहते कोई ठोस कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही आखिर किसके संरक्षण में हुई, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि एक किसान का मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था पर करारा तमाचा है। यह घटना हमारी न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था की कड़ी परीक्षा है, जिसमें सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आ रहा है।
कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जांच में शासन-प्रशासन की किसी भी स्तर की लापरवाही सामने आई तो कांग्रेस उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी।
ताजा खबर
- पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
- हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ ‘इंडियन फ्लैपशेल’ कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
- बाप की गोद में बेटे की सांसें टूटती रहीं, आसपास खड़ी भीड़ मोबाइल में कैद करती रही मौत का मंजर
- केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- ‘बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’
- ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी
- विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

