अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता के माता-पिता ने जिन दो चर्चित वीआईपी लोगों के नाम सीबीआई के समक्ष लिए थे, जांच में अब तक उन नामों का कोई स्पष्ट उल्लेख सामने क्यों नहीं आया।

अलका पाल ने कहा कि एक ओर अंकिता के परिजन वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर जिन दो कथित वीआईपी लोगों के नाम परिवार की ओर से सामने रखे गए थे, उन्हें भाजपा द्वारा दूसरे राज्यों में सम्मानित किए जाने का प्रयास बेहद खेदजनक है। उन्होंने कहा कि इससे अंकिता के परिवार और प्रदेश की जनता के मन में उठ रहे सवाल और गहरे होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड की निंदा करते हुए उसके माता-पिता से मुलाकात की थी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद मामले की सीबीआई जांच में कथित शिथिलता गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के हक की लड़ाई में दुर्गापाल की पहल बनी मिसाल, वर्षों पुरानी मांग आज भी लोगों की उम्मीद का केंद्र

अलका पाल ने मांग की कि सीबीआई जांच में अब तक हुई प्रगति को सार्वजनिक किया जाए, जांच में तेजी लाई जाए और हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय तभी मिलेगा, जब जांच में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को लेकर कोई सवाल अनुत्तरित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad