ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी, उत्तराखंड में जम रही बर्फ, कब मिलेगी राहत? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

पिछले कई दिनों से उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड के बीच जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। दिन भर गलन वाली सर्दी के बीच रोज मर्रा के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले हैं। दिन में लंबे समय तक धुंध और कोहरे के बीच सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के भीतर स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-राजस्थानअलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे और जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की मिसाल: काशीपुर की ‘आयरन लेडी’ अलका पाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज ने किया सम्मानित

मौसम विभाग की ओर जारी ताजा बयान में कहा गया कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। सबसे ठंडा स्थान अमृतसर रहा। यहां अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

जबकि चंडीगढ़ और अंबाला में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में मेरठ में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री, बरेली में 15.1, लखनऊ 17.0 और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 10 और 11 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां विजिविलिटी 50 मीटर से कम रहेगी।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कंपा देने वाली ठंड जारी है। शीतलहर का प्रकोप के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड के कहर से राहत के आसार नहीं है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल बचाने को खुद मैदान में उतरे एडीएम विवेक राय, कण्ट्रोल बर्निंग मुहिम के अंतर्गत आग पर कसा शिकंजा

वहीं दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली करीब 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली का एक्यूआई भी चिंताजनक हालात में है। बुधवार (10 जनवरी) को अधिकतम एक्यूआई 367 दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को औसत एक्यूआई 366 था।

इस हफ्ते की बात करें तो दिल्ली में 9 जनवरी को सीजन का सबसे ठंडा रहा। जबकि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पालम में 7.4 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तपमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई-बेरोजगारी पर गैरसैंण में घेराव की हुंकार, अलका पाल बोलीं—भाजपा राज में प्रदेश जंगलराज की ओर

Cold Day से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति

आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बिहार और मध्य प्रदेश में औसत तापमान 10 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad