किच्छा : पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले दो पादरियों को किया गिरफ्तार, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली पुलिस ने दो पादरियों को भोले भाले लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले कुछ दिनों से किच्छा के आजादनगर बंगाली कालोनी में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे.

उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के मामले में थाना पुलिस ने बरेली के दो पादरी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दरअसल, 9 जून को थाना पुलिस को सोनेरा के पूर्व प्रधान राजकुमार कोली ने तहरीर सौंपकर बताया की कुछ अज्ञात व्यक्ति आजादनगर सौनेरा बंगाली कालोनी में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं. अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से मकान किराये पर लेकर लोगों का धर्म परिवर्तन का खेल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

इस सूचना पर जब पुलिस ने मामले की जांच की तो मामले में सत्यता पाई गई. जिसके बाद किच्छा थाना पुलिस ने दोनो संदिग्ध आरोपियों को बहेड़ी से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विकास कुमार और अंकित पाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश प्रदेश. ये बरेली में पादरी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गरीब बस्तियों में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खोलकर मासूम लोगों को बहला- फुसलाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास करते हैं. सीओ ओम प्रकाश ने बताया दो आरोपियों को धर्मांतरण का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार