पौड़ी: जहरीला मशरूम खाने से दंपती की मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी: तहसील पौड़ी के श्रीकोट गाँव में जहरीला मशरूम खाने से एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। दंपती ने 10 अगस्त की शाम को मशरूम का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

 

उपचार के दौरान हुई मौत

 

तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने बताया कि श्रीकोट गाँव निवासी महावीर सिंह और उनकी पत्नी सरोजनी देवी को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सरोजनी देवी की पहले ही मौत हो गई थी। अब देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में महावीर सिंह का भी निधन हो गया है। महावीर सिंह जीआईसी उरेगी से परिचर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। उनके दो बेटे हैं जो दिल्ली और देहरादून में नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें