किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। किच्छा क्षेत्र के ग्राम सैंजना में बेटी की सगाई समारोह में दावत के लिए गोकशी करने का मामला सामने आया है। गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए 20 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त औजारों के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के खिलाफ किच्छा कोतवाली में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दुकान पर छापेमारी कर दबोचा, पार्टनर के घर से भी बरामद हुआ मांस
गोवंश स्क्वाड के प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल ने बताया कि मंगलवार शाम ग्राम सैंजना में एक दुकान पर गोकशी की सटीक सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां मौजूद तस्कर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नवी अहमद निवासी ग्राम दरऊ बताया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी अली हसन के साथ मिलकर दुकान में ही गोकशी की थी। बिक्री का आधा मांस उसकी पत्नी घर ले गई और बाकी का मांस अली हसन अपनी बेटी की सगाई की दावत के लिए अपने घर ले गया था।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने लिए सैंपल, दोनों आरोपियों पर केस दर्ज
नवी अहमद की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तुरंत अली हसन के घर पर दबिश देकर उसे भी शेष गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृगेश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस का सैंपल लिया, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से गोकशी में इस्तेमाल किए गए औजार सील कर दिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह