होटल में आग से रहस्यमय मौत, ‘सत्य की खोज’ में निकला था CPWD इंजीनियर

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: शहर के एक होटल में आग लगने से पंजाब में तैनात केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के एक जूनियर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 26 अगस्त से लापता था और आखिरी बार अपने पिता से यह कहकर निकला था कि ‘उसे सत्य की खोज में जाना है’।


 

क्या है पूरा मामला?

 

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान निवासी 25 वर्षीय मोहित पंजाब के बठिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पिछले कुछ दिनों से उसका व्यवहार अजीब हो गया था और 26 अगस्त को वह अपना मोबाइल छोड़कर अचानक लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

28 अगस्त को मोहित हरिद्वार पहुँचा और एक होटल में कमरा लिया। चेक-इन के करीब दो घंटे बाद कमरे से धुआं निकलने लगा। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। तब तक मोहित की जलकर मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

 

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि जब उन्होंने परिजनों से संपर्क किया, तो उन्होंने मोहित के बदले हुए व्यवहार के बारे में बताया और कहा कि वह “सत्य की खोज” में जाने की बात कर रहा था। पुलिस फिलहाल प्रेम-प्रसंग समेत कई अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। आग से कमरा पूरी तरह से जलकर राख हो गया था, जिससे पंखे, एसी और फर्नीचर समेत सारा सामान नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad