प्यार में ‘पागल’ रवी बना रिया! जेंडर बदल लड़के से की शादी, परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन

खबर शेयर करें -

पंजाब के अमृतसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल यहां दो लड़कों को आपस में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली।  ये सब इतना आसान नहीं है।  इन दो लड़कों में से एक लड़के रवी ने शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन भी कराया।  वह प्यार के लिए रवी से रिया जट्टी बन गया।  लेकिन इस शादी को लड़के के घरवाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं।  शादी के बाद उनको घर में रखने के लिए उनके घरवाले राजी नहीं हैं।  दो लड़कों की शादी का ये मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  लड़के का कहना है कि उसके घरवाले उसको रिया को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने की हिंदू नववर्ष मनाने की अपील; शिवम द्विवेदी बोले— "चैत्र प्रतिपदा ही है हमारी नई चेतना का प्रतीक"

अमृतसर में हुई दो लड़कों की शादी के इस अजीबोगरीब मामले की चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही है।  प्यार में पड़ा रवी नामक नौजवान ट्रांसजेंडर बन गया है।  अब उसने अपनी नई पहचान रिया जट्टी के रूप में बना ली है।  लेकिन, अब मुश्किल ये है कि रिया जट्टी को लड़के के परिवार वाले एक्सेप्ट करने को राजी नहीं हैं। लड़के ने कहा कि मैं रिया से प्यार करता हूं और शादी की है।  मेरे परिवार वाले मुझे मारते हैं और रिया को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।  लेकिन मैं रिया के साथ रहना चाहता हूं।  उसके बिना जीने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता हूं।  अपने अनोखे प्यार पर लड़के ने कहा कि ये तो परमात्मा की देन है।  जो कर्मों में लिखा होता है वही मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने की हिंदू नववर्ष मनाने की अपील; शिवम द्विवेदी बोले— "चैत्र प्रतिपदा ही है हमारी नई चेतना का प्रतीक"

उसने आगे कहा कि ये रब की देन है।  हम दोनों की लड़ाई करवाने के लिए अलग-अलग हम दोनों के कान भरे जा रहे हैं।  लेकिन, ये समझना चाहिए कि भाग्य में जो होता है वही मिलता है।  पहली बात तो है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है और अगर किया है तो आगे चलकर हम उसे भुगत लेंगे।  रवी से रिया बन चुके ट्रांसजेंडर ने बताया कि उनके प्यार को 3 साल हो चुके हैं।  उन्होंने बहुत कठिनाइयों का सामना किया है।  वो एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहते हैं।  हमने कुछ गलत नहीं किया है।  हम एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।