हल्द्वानी में आबादी वाले इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश के कारण वन्यजीव आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं। नैनीताल जिले के तराई पूर्वी वन विभाग की किशनपुर रेंज के अंतर्गत, हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर एक विशालकाय मगरमच्छ के आ जाने से हड़कंप मच गया। बाद में वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।


 

धान के खेत से हाईवे तक पहुंचा मगरमच्छ

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी: आज देहरादून समेत ४ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की चेतावनी

वन विभाग को गौलापार के दानीबंगर क्षेत्र में एक धान के खेत में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली थी। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ पहले धान के खेत में देखा गया और फिर धीरे-धीरे हल्द्वानी-सितारगंज हाईवे पर आ गया।

वन क्षेत्राधिकारी घनश्याम चनियाल ने बताया कि भारी-भरकम मगरमच्छ को पकड़ने में वनकर्मियों को काफी परेशानी हुई, लेकिन किसी तरह उसे काबू में कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि ३१ जुलाई तक बढ़ी: शुरू हुआ नया रोजगारपरक पाठ्यक्रम 'बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज'

 

नदी से काफी दूर था मगरमच्छ

 

रेंजर घनश्याम चनियाल ने बताया कि मगरमच्छ जिस जगह से पकड़ा गया है, वह नदी से काफी दूर है। माना जा रहा है कि गौला नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ बहकर आबादी वाले क्षेत्र में आ गया होगा। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन: हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने लिया आशीर्वाद

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में तुरंत विभाग को सूचना दें और सतर्क रहें।

Ad