काशीपुर: खेत में गिरी कार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की छानबीन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। सुबह-सुबह खेत में गिरी स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआत में मामला सामान्य सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पंचनामा के दौरान शव की जांच ने पूरी कहानी को संदिग्ध बना दिया। मृतक के गले पर मिले चोटों के निशान ने पुलिस को भी चौंका दिया। अब हादसे के साथ-साथ हत्या की आशंका को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

खेत में गिरी मिली स्विफ्ट, अंदर पड़ा था युवक का शव

सोमवार सुबह करीब सात बजे 112 के माध्यम से प्रतापपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार खेत के नीचे गिरी हुई है। कार में एक व्यक्ति मौजूद है और उसके मृत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और उसमें मौजूद व्यक्ति को खेत से बाहर निकलवाया। घटनास्थल के हालात देखकर प्रथम दृष्टया पूरा मामला सड़क दुर्घटना का ही प्रतीत हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

पहले हादसा लगा… फिर शव ने खड़े कर दिए सवाल

मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने संजीव कुमार पुत्र सोहन सिंह, निवासी बाजावाला, ढकिया नंबर एक, कुंडेश्वरी के रूप में की। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई में जुटी थी, तभी शव के बारीकी से निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे चोटों के निशान सामने आए, जिन्होंने पुलिस का ध्यान खींच लिया।

जो चोटें दिखाई दीं, वे सामान्य सड़क हादसे में आई चोटों जैसी प्रतीत नहीं हो रही थीं। यहीं से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

गले के निशान ने बढ़ाया शक, हत्या की आशंका

शव के गले पर चोटों के संदिग्ध निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसआई संजय सिंह ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसआई ने मोर्चरी पहुंचकर शव का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद सीओ काशीपुर को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया। गले पर मिले संदिग्ध निशानों ने पुलिस के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया कि कहीं युवक की मौत महज हादसे का नतीजा तो नहीं?

यह भी पढ़ें 👉  गौला में जान जोखिम में डालकर कूदे नेताजी, बोले—“इतने प्रयासों के बाद भी नहीं जीता तो पूरे क्षेत्र के लिए सोचने की बात!”

हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है।

कार खेत में कैसे पहुंची? मौत से पहले क्या हुआ था?

अब पुलिस के सामने कई सवाल हैं। युवक की कार सड़क से खेत में कैसे गिरी? हादसे से पहले उसके साथ क्या हुआ? शरीर पर संदिग्ध चोटें कैसे आईं? और सबसे अहम—क्या युवक की मौत दुर्घटना में हुई या फिर किसी ने वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की?

इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्यों के बाद ही सामने आएंगे।

SOG और फील्ड यूनिट भी जांच में जुटी

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट और एसओजी टीम को भी सूचना दे दी है। घटनास्थल और शव से जुड़े साक्ष्यों को बारीकी से जांचा जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के साथ-साथ आपराधिक साजिश की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की प्रकृति और मौत के वास्तविक कारण का पता चलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की जांच की दिशा भी तय होगी।

पुलिस के मुताबिक तहरीर प्राप्त होने के बाद आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खेत में गिरी कार और उसके अंदर मिले शव का मामला हादसे और हत्या के बीच उलझा हुआ है। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की असली तस्वीर साफ हो सकेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad