लालकुआं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर दीपेंद्र की धामी दरबार में दस्तक, जनहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, लालकुआं।लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी और ज्वलंत समस्याओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दरबार में जोरदार दस्तक दी है। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस अहम मुलाकात ने क्षेत्र की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

दीपेंद्र कोश्यारी ने सीएम धामी के सामने लालकुआं की बदहाल सड़कों, पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था,मालिकाना हक,राजस्व गांव और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र की जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि उन्हें धरातल पर विकास चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार; अस्पताल ने पुलिस को दी 'मौत' की खबर, परिजनों को 'इलाज' के नाम पर 20 KM भटकाया

 

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंभीर रुख अपनाते हुए सभी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। सूत्रों की मानें तो बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे आने वाले समय में बड़े फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से करीबी रिश्ते और प्रदेश-केंद्र में मजबूत पकड़ रखने वाले दीपेंद्र कोश्यारी की सक्रियता का सीधा लाभ लालकुआं को मिल सकता है। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता की नजरें अब इस मुलाकात के नतीजों पर टिक गई हैं।
दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि सरकार के अंतिम वर्ष में विकास कार्यों को गति देने की ठोस रणनीति तैयार की जा रही है और लालकुआं को उसका हक दिलाया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री धामी की टीम लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, जिससे क्षेत्रवासियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  धामी के गड्ढामुक्त सड़कों के दावे काशीपुर में फेल, रामनगर-काशीपुर मार्ग पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर-रामनगर मार्ग के गड्ढे बयां कर रहे भाजपा के 4 साल के ‘विकास’ की कहानी: अनुपम शर्मा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें