देहरादून: दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत हुई कार्रवाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर यहाँ रह रही थीं। पूछताछ में पता चला कि दोनों बांग्लादेशी नागरिक हैं। दोनों को दून पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र चंद्रबनी से गिरफ्तार किया है।


 

छह महीने से दून में रह रही थीं महिलाएं

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान यासमीन (निवासी सिलहट, बांग्लादेश) और राशिदा बेगम (निवासी चटग्राम, बांग्लादेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल सीमा से भारत में दाखिल हुई थीं। दोनों पिछले छह महीनों से देहरादून में रह रही थीं और इससे पहले दिल्ली में भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा ने 'संविधान हत्या दिवस' पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित; आपातकाल के जुल्मों की दास्तां सुन भावुक हुए कार्यकर्ता

 

‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत हुई गिरफ्तारी

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि धर्म के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी अभियान के दौरान पूजा विहार चंद्रबनी क्षेत्र से इन दोनों संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: धामी सरकार की बड़ी सौगात; बागवाला में बनकर तैयार हुए 1872 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, आधे दाम पर मिलेंगे आशियाने

एसएसपी ने यह भी बताया कि दून पुलिस अब तक कुल सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें कानूनी कार्रवाई के बाद वापस भेजा जाएगा। इन दोनों महिलाओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को जुलाई में एक साथ मिलेगा 3 महीने का खाद्यान्न; इस बार मंडवे की जगह मिलेगा लैब टेस्टेड नमक
Ad