पाबंदी के बावजूद मंगलवार को बड़े पतीले में बेचा जा रहा था नॉनवेज, निगम ने सिखाया सबक!

खबर शेयर करें -
Oplus_131072

राजू अनेजा, रुद्रपुर। मंगलवार को मांस बिक्री पर लगी पाबंदी के बावजूद त्रिशूल चौक क्षेत्र में खुलेआम बड़े पतीले में नॉनवेज पकाकर बेचा जा रहा था। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ढाबे पर कार्रवाई करते हुए नॉनवेज के साथ बड़ा पतीला जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि त्रिशूल चौक स्थित ‘अली ख्वाजा बिरयानी’ नामक प्रतिष्ठान पर मंगलवार की पाबंदी के बावजूद मांसाहार परोसा जा रहा था। शिकायत मिलते ही महापौर विकास शर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर निगम टीम को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
निगम टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो वहां बड़े पतीले में नॉनवेज पकता मिला और ग्राहकों को परोसा जा रहा था। यह देख टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नॉनवेज और पतीला कब्जे में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई।
निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि दोबारा मंगलवार की पाबंदी का उल्लंघन किया गया तो दुकान सील करने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर निगम का साफ संदेश—नियम तोड़े तो कार्रवाई तय।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि “कारवां क्यों लूटा?”— खड़ी फसल रौंदे जाने पर सदन में गरजे कापड़ी

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें