धामी कैबिनेट की बैठक: अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, कई अन्य अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

खबर शेयर करें -

देहरादून: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की आचार संहिता के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सचिवालय में हुई इस बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से आधे से ज्यादा को मंजूरी मिल गई।


 

अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला

 

कैबिनेट ने सबसे अहम फैसला अग्निवीरों के लिए लिया है। अब सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को उत्तराखंड सरकार की नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही, इन अभ्यर्थियों की आयु सीमा में भी छूट का प्रस्ताव पास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कैबिनेट प्रेस नोट से बिंदुखत्ता का नाम गायब होने पर उठे सवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने मांगा स्पष्टीकरण; बापूग्राम की 594.90 एकड़ भूमि का जिक्र, पर बिंदुखत्ता पर अस्पष्टता का आरोप

 

अन्य प्रमुख फैसले

 

  • संविदा कर्मचारी: संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा।
  • सिडकुल: सिडकुल के 5% काम उत्तराखंड के लोगों को दिए जाएंगे, जिससे राज्य मूल के औद्योगिक संस्थानों को लाभ होगा।
  • बीकेटीसी: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अब उपाध्यक्ष का एक अलग पद सृजित किया जाएगा।
  • सहकारिता विभाग: सहकारी बैंकिंग सेक्टर में भर्ती अब आईबीपीएस के माध्यम से होगी। इसके लिए ‘उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवा मंडल’ का गठन किया गया है।
  • पंतनगर एयरपोर्ट: पंतनगर एयरपोर्ट को जाने वाले नेशनल हाईवे के एलाइनमेंट में आने वाले खर्च पर स्टेट जीएसटी माफ कर दिया गया है।
  • लकवाड़ परियोजना: देहरादून जिले के गांवों में भूमि अधिग्रहण की दरें टिहरी जिले के गांवों के बराबर कर दी गई हैं।
  • आईटी नीति: सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग और नवाचार (STI) नीति 2025 को मंजूरी मिली है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

इसके अलावा, विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट और कई संशोधित नियमावलियों को विधानसभा पटल पर रखे जाने की भी मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व छह माह के राशन का ऐलान, सुरक्षित आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए सख्त निर्देश
Ad