
राजू अनेजा,हल्द्वानी। आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना मुखानी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया और कॉलर के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का चालान किया।
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे मल्ला फतेहपुर ऊंचापुल निवासी तुषार कबड़वाल ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट की कोशिश कर रहे हैं और फायरिंग भी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने तत्काल रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक सूरज सिंह और पीसीआर टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। जांच में स्पष्ट हुआ कि मामला केवल आपसी कहासुनी और झगड़े तक सीमित था। फायरिंग की सूचना पूरी तरह निराधार निकली।
झूठी सूचना देकर पुलिस संसाधनों को गुमराह करने पर पुलिस ने युवक को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का जुर्माना वसूला।
पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फर्जी कॉल से न केवल पुलिस बल का समय और संसाधन बर्बाद होते हैं, बल्कि वास्तविक आपात स्थिति में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचने में भी देरी हो सकती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ताजा खबर
- अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम; बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी बेटी की ‘नरबलि’, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार
- दोस्त की हत्या कर आंगन में गाड़ा शव; ‘मृतक की आत्मा’ के डर से आरोपी ने खुद किया सरेंडर, पत्नी के साथ मिलकर छिपाया था राज
- चैती मेले में घटती दुकानों पर भाजपा नेता राम मल्होत्रा ने जताई चिंता, अगली बार निगम से सीधे आवंटन की करी मांग
- काशीपुर को मॉडल शहर बनाने के लिए महापौर का महाअभियान ! अब गली कितनी भी छोटी हो या संकरी, हर चौखट पर पहुंचेगी कूड़ा गाड़ी
- खटीमा: सुरई वन रेंज में बाघ का आंतक; 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, जंगल में मवेशी चराने के दौरान हुआ हमला
- रामनगर: कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म; सौतेली मां ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- रुद्रपुर: फाइव स्टार होटल में दिल्ली की महिला की संदिग्ध मौत; कैंची धाम दर्शन को आ रही थी मृतका, पार्टनर हिरासत में, विसरा जांच की तैयारी
- हल्द्वानी: साक्षात ‘देवदूत’ बने SSP मंजूनाथ टीसी; चलती बस के टायर में लगी आग, खुद मोर्चा संभाल यात्रियों को निकाला सुरक्षित और बुझाई आग
- लालकुआं हाईवे: अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलटी एंबुलेंस; मोतीनगर के पास हुआ हादसा, गनीमत रही कि वाहन में नहीं था कोई मरीज
- सिस्टम हुआ बेनकाब तो बौखलाया प्रशासन, गैस किल्लत की खबर छापने पर पत्रकार पर ठोका मुकदमा


