रावत सरकार पार्ट 3 की चर्चाएं जोरों पर, नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तिरथ सिंह रावत ने राज्यपाल से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। वहीं आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है। इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि सतपाल महाराज भी इस दौर में आगे चल रहे हैं । लेकिन धन सिंह रावत को संघ का भी आशीर्वाद प्राप्त है, और उन्हें जमीनी नेता माना जाता है और चुनावी वर्ष में भाजपा को ऐसा ही नेता चाहिए।

इसके अलावा यम्केश्वर से विधायक रितु खंडूरी और खटीमा से विधायक पुष्कर धामी का नाम की तेजी से राजनीतिक हलकों और मीडिया की सुर्खियों में आ रहा है या फिर पिछली बार की तरह बीजेपी इस बार भी कोई सरप्राइस ना दे इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता। लेकिन आज शाम तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी किसके हाथों में होगी यह तय हो जाएगा।
पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनावों के मद्देनजर एक ऐसा चेहरा देने की होगी, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत वापसी दिला सके। इस दृष्टि से त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी धन सिंह रावत को मौका मिल सकता है। वे एक मंत्री के तौर पर भी काफी सक्रिय और अनुभवी हैं। तिरथ भी उनके नाम पर सहमत हो सकते हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री बनने की लालसा रखने वाले सतपाल महाराज भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के एक वर्ग पर उनकी पकड़ भी मजबूत बताई जाती है। लेकिन उनकी कांग्रेसी पृष्ठभूमि उनकी राह में बाधा बन सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

