सुशीला तिवारी अस्पताल में फिर भिड़े डॉक्टर व तीमारदार, देखें हंगामे का वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं के प्रसिद्ध अस्पताल सुशीला तिवारी चिकित्सालय में एक बार फिर चिकित्सक व तीमारदार आपस में भिड़ गए । जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत करा कर जांच शुरू कर दी है। इधर दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
हंगामे का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://youtube.com/shorts/w1x2gNNl3Nc?feature=share
सोमवार की देर रात साढ़े 10 बजे को डहरिया निवासी योगेश सक्सेना के पिता प्रेम शंकर का बीपी लो हो गया था। जिसके बाद परिजन उन्हें सुसीला तिवारी चिकित्सालय ले आए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने देखने के बजाय बदतमीजी करना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। आरोप है कि चिकित्सकों में वार्ड को बंद कर तिमारदारों की जमकर पिटाई लगाई। लाठी-डंडों से लैस शराब के नशे में धुत जूनियर डॉक्टरों ने आरटीओ रोड निवासी उमेश बुधानी व डहरिया निवासी मनोज बिष्ट को गंभीर रूप से घायल घायल कर दिया है। जिन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
या भी पढ़ें- महिला की गला काटकर हत्या, हत्या के बाद महिला का 9 वां पति ताला लगाकर फरार
इधर जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उनके साथ भी मारपीट की गई है। जबकि छात्राओं ने तीमारदारों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु पाराशर, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी मनवर सिंह आदि पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad