DRM की बेटी का चलती ट्रेन में महंगा जूता चोरी, दो मंडल की रेल पुलिस तलाशी में जुटी, महकमे में हड़कंप

खबर शेयर करें -

रेल से सफर के दौरान डीआरएम की बेटी के जूते चोरी होने के बाद बरेली-मुरादाबाद मंडल के रेल मुख्यालय में हड़कंप मचा है। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी सहमे हैं। आनन-फानन में जूता चोरी का केस भी दर्ज हो गया। अब दो मंडल की रेलवे पुलिस को जूता ढूंढने के काम में लगा दिया गया है। जी हां, चौंकिए मत। दरअसल, बरेली-मुरादाबाद मंडल अंतर्गत डीआरएम की बेटी का जूता ट्रेन से चोरी हो गया।

इतना ही नहीं, आनन-फानन में जूता चोरी का केस भी दर्ज किया गया है। अब दो मंडल की रेलवे पुलिस को जूते ढूंढने का काम दिया गया। रेलवे पुलिस एक्शन मोड में दिख रहे है। गुमशुदा जूते की तलाश जारी है। दोनों रेल जोन की फोर्स हलकान है। इसे पुलिस की ड्यूटी कहेंगे या माननीयों की हनक या कुछ और। जवाब आप खुद सोचिए। फ़िलहाल, डीआरएम की बेटी की जूता तलाशी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

क्या है मामला?

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का ट्रेन से जूता चोरी क्या हुआ, महकमे में हड़कंप मच गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो लखनऊ मेल में 4 जनवरी 2023 को उड़ीसा के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह का कीमती जूता चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि इन जूतों की कीमत करीब 10,000 रुपए है। आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि यह जूते पास में बैठे सीट पर महिला यात्री ने ही चुराए हैं। जिस महिला पर चोरी के आरोप लगाए गए हैं वो सुबह बरेली जंक्शन पर उतर गई थी। चूंकि, मामला DRM से जुड़ा था इसलिए रेलवे अधिकारियों ने आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया। अब चोरी हुए जूते की तलाश में दो मंडल की रेलवे पुलिस जुटी है। यह मामला बरेली-मुरादाबाद मंडल के रेलवे मुख्यालय से जुड़ा है।

दो रेल मंडल के अधिकारियों के माथे पर शिकन

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

DRM विनीत सिंह ने इस बाबत एक रिपोर्ट संबलपुर GRP में दर्ज कराई। चोरी की इस घटना की जानकारी GRP और RPF को दे दी गई है। संबलपुर जीआरपी से मुकदमे की कॉपी मिलते ही बरेली आरपीएफ तथा जीआरपी पुलिस जांच में जुट गई है। मामला रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस और रेलवे अधिकारियों के माथे पर शिकन है। क्योंकि, यदि समय पर रेलवे अधिकारी की बेटी के जूते नहीं मिले तो कितनों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगेगा, कहा नहीं जा सकता।

क्या कहना है रेल अधिकारियों का?

इस घटना की जानकारी देते हुए बरेली-मुरादाबाद मंडल के GRP सीओ देवी दयाल ने बताया कि, ‘मामला अभी संज्ञान में आया है। DRM की बेटी का जूता चोरी हुआ है। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है मगर, यह पता चला है कि दूसरे राज्य में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। वहां से केस ट्रांसफर होगा। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।’

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

ऐसे हुई जूता चोरी

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, जूता चोरी की ये घटना 4 जनवरी तड़के 3 बजकर 45 मिनट की है। संबलपुर ईस्ट कोस्ट रेलवे के DRM विनीत सिंह की बेटी मानवी और उनकी पत्नी 3 जनवरी को लखनऊ मेल से सफर कर रहे थे। ये दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी। आरोप है कि डीआरएम विनीत सिंह की बेटी के बगल वाली सीट पर बैठी महिला ने ही जूते चुराए हैं। अब पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad