दूल्हा-दुल्हन मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा : एक दिन पहले ही आत्महत्या के मूड में था दूल्हा… कुछ लोगों ने की थी उसके साथ मारपीट

खबर शेयर करें -

रायपुर के संतोषी नगर में मंगलवार को दूल्हा-दुल्हन मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में जुटी एफएसएल की टीम को घर में कई साक्ष्य मिले हैं, जिसे एकत्रित कर जांच टीम लौट चुकी है।

एफएसएल टीम को बंद कमरे में पति-पत्नी के बीच हुए संघर्ष टूटी चूड़ियां समेत कई सबूत मिले हैं। युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक असलम सोमवार रात को ही आत्महत्या की फिराक में था। वह 11 से साढ़े 12 तक देशबंधु स्कूल के सामने था और आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन जा रहा था। इस दौरान असलम के साथ हुई मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। विदित हो कि दो दिन पहले ही दोनों की लव मैरिज हुई थी।

दुल्हे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था

मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि दूल्हे असलम 22 वर्ष का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि मंगलवार को वो अजीब हरकतें कर रहा था। बहकी-बहकी बातें कर रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। युवक के ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो दिन पहले हुई शादी के बाद रिसेप्शन के लिए तैयार होने के दौरान उपजे विवाद पर दुल्हन की चाकू मारकर हत्या करने के बाद दूल्हे ने भी खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार रात टिकरापारा के बृजनगर इलाके में हुई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा के चीरघर भेज दिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक नई बस्ती बृजनगर में रहने वाले असलम पिता बशीर अहमद का निकाह दो दिन पहले राजतालाब नई बस्ती निवासी कहकशां बानो से हुआ था। निकाह के बाद दोनों परिवार में खुशी का माहौल था। मंगलवार को बैजनाथ पारा के सीरत मैदान में उनकी शादी का रिसेप्शन था। रिश्तेदार इसकी तैयारी में जुटे हुए थे और दूल्हा-दुल्हन अपने घर में तैयार होने गए थे। बताया जाता है कि कुछ देर बाद कमरे के भीतर से दोनों के लड़ने-झगड़ने की आवाज आने लगी। फिर अचानक ही चीख-पुकार मच गई। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को दी और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे, तब तक भीतर से आवाज आनी भी बंद हो गई मनोज झा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, जहाँ पत्नी पलंग और पति जमीन पर खून से लथपथ मृत हालत में पड़े हुए थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवा दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद बढ़ने पर असलम ने पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। टिकरापारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखिए वीडियो-

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

मोहल्ले में तनाव का माहौल

घटना के बाद मौके पर दुल्हन पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और नाराजगी जाहिर करने लगे। लड़की पक्ष काफी आक्रोशित था, जिसे देखते हुए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के षव को वहां से बाहर निकालकर सीधे चीरघर पहुंचा दिया। पुलिस इस दौरान आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास भी करती रही।

कारण तलाशने में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, असलम और कहकशां बानो के बीच पहले से ही प्रेम संबंध था। दोनों के घरवालों ने आपसी रजामंदी के बाद 19 फरवरी को निकाह कराया था। सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद घरवालों ने उनके बीच किसी तरह का मनमुटाव महसूस नहीं किया। रिसेप्शन के लिए तैयार होने के दौरान उनके बीच ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जो जानलेवा साबित हुआ। पुलिस इन कारणों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

बाहर ब्यूटीपार्लर वाले कर रहे थे इंतजार

सूत्रों के अनुसार दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर वाले कमरे के बाहर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ही मेकअप के पहले कहकशां बानों को कपड़े पहनकर तैयार होने के लिए कहा था। नवदंपति ने कमरे के भीतर तैयार होने के लिए दरवाजा बंद किया और कुछ देर बाद ही अंदर से लड़ने-झगड़ने की आवाजें आने लगीं। ब्यूटीपार्लर वालों ने यह जानकारी दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों को दी, तब तक देर हो चुकी थी।