शराबी पिता ने 2 माह के बेटे का दबाया गला, एक पुत्र की पहले की है हत्या, पत्नी को किया अधमरा
बिहार के हाजीपुर में एक शराबी पिता ने अपने दो साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया गया कि शराब की नशे में घर पिता घर आया और लड़ाई करने लगा.
नशे में धुत शराबी ने पत्नी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. हत्या के बाद ससुराल वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस पिता को गिरफ्तार करके ले गई और मामले की जांच कर रही है. घटना बिदुपुर थाना के हरपुर गोपाल गांव में बीती रात को घटी है. पिता पहले भी एक पुत्र की हत्या कर चुका है.

एक और पुत्र की कर चुका है हत्या
बताया जाता है कि शराबी नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था. बीती रात भी उसने पत्नी को पीटते पीटते अधमरा कर दिया. उसके बाद दो महीने के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. ससुराल वालों का कहना है कि इसके पहले भी इसने एक और पुत्र की हत्या की है. इस घटना के बाद ससुराल वालों ने कड़ा कदम उठाते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद अधमरी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
शादी के बाद से ही पत्नी को पीटता था पति
मृत बच्चे की नानी का कहना है कि उसका दामाद शादी के बाद से ही शराब पीकर घर आता था. बेटी के साथ मारपीट करता था. यह उसकी रोज की घटना थी इसके पहले भी वह एक बेटे की हत्या कर चुका है. इस बार भी पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटा और बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. हाजीपुर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना का कारण जानने की कोशिश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

