लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व स्टोर प्रभारी का आधा जला शव संदिग्धावस्था में अपने ही घर के उपरी मंजिल में बरामद होने से जहां परिवार में कोहराम, वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों से पता चला है कि परिवार में संपत्ति विवाद के चलते लंबे समय से दुग्ध संघ के सेवानिवृत्त स्टोर प्रभारी अमरकांत त्रिपाठी उम्र 64 वर्ष डिप्रेशन में थे।
सेवानिवृत्त कर्मी का आधा जला शरीर अपने ही दो मंजिले मकान के स्टोर रूम से बरामद हुआ। पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मकान में जल रही आग को काबू किया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे।
उल्लेखनीय है कि कृष्ण विहार कालोनी जवाहर नगर (नगला) उधम सिंह नगर निवासी 64 वर्षीय अमरकांत त्रिपाठी पुत्र रमाकांत त्रिपाठी आंचल डेरी लालकुआं से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस द्वारा उनकी पत्नी सुषमा, पुत्र शशिकांत त्रिपाठी और पुत्रवधू खुशबू को दे दी है। घटना के वक़्त अमरकांत त्रिपाठी घर पर अकेले थे। सुबह दो मंजिले मकान से उठ रहे धुंवे को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
ताजा खबर
- उत्तराखंड क्रांति दल की ‘उत्तराखंड संकल्प यात्रा’ 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
- गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
- लालकुआं हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: बेकाबू कार की टक्कर से उड़े थे स्कूटी के परखच्चे, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
- नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर
- गौलापार में मैच देखकर लौट रही 14 वर्षीय वालीबाल खिलाड़ी प्रेरणा की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती
- सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू
- भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट
- बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार
- भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त
- लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

