लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व स्टोर प्रभारी का आधा जला शव संदिग्धावस्था में अपने ही घर के उपरी मंजिल में बरामद होने से जहां परिवार में कोहराम, वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों से पता चला है कि परिवार में संपत्ति विवाद के चलते लंबे समय से दुग्ध संघ के सेवानिवृत्त स्टोर प्रभारी अमरकांत त्रिपाठी उम्र 64 वर्ष डिप्रेशन में थे।
सेवानिवृत्त कर्मी का आधा जला शरीर अपने ही दो मंजिले मकान के स्टोर रूम से बरामद हुआ। पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मकान में जल रही आग को काबू किया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे।
उल्लेखनीय है कि कृष्ण विहार कालोनी जवाहर नगर (नगला) उधम सिंह नगर निवासी 64 वर्षीय अमरकांत त्रिपाठी पुत्र रमाकांत त्रिपाठी आंचल डेरी लालकुआं से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस द्वारा उनकी पत्नी सुषमा, पुत्र शशिकांत त्रिपाठी और पुत्रवधू खुशबू को दे दी है। घटना के वक़्त अमरकांत त्रिपाठी घर पर अकेले थे। सुबह दो मंजिले मकान से उठ रहे धुंवे को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
ताजा खबर
- हल्दूचौड़ गुमटी में बेतरतीब कट ने ली एक और जान, आटो-कार टक्कर में महिला की मौत, 8 घायल
- वीकेंड अलर्ट: कैंची धाम और भवाली के लिए नया ट्रैफिक प्लान; बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, शटल सेवा का करना होगा उपयोग
- हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
- पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग
- “जम्मू घूमकर लौट रहे परिवार को सिस्टम का झटका! वंदे भारत का कंफर्म टिकट बना वेटिंग”रेलवे पर उठे सवाल
- निगम में नौकरी के नाम पर काला बाज़ारी ! अंदर के खेल को आखिर बाहर से कौन दे रहा है कमान?
- हल्द्वानी: बेलगाम डंपर ने सिपाही को रौंदा; शरीर से अलग हुआ हाथ, सिर में गंभीर चोट, SSP खुद ऑपरेशन थिएटर पहुँचे
- हरीश पनेरू का ‘शुद्धि’ अभियान: 2027 चुनाव से पहले घर-घर बांटेंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा; शराब के बहिष्कार की अपील
- रुद्रपुर: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; विरोध पर हाथापाई, मोबाइल और जूता छोड़कर भागा आरोपी
- हल्द्वानी: चोरों के निशाने पर अब गैस सिलिंडर; बंद मकान से दो बार में उड़ाए 3 सिलिंडर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

