कल से स्कूल खोले जाने को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से स्कूल खोले जाने को लेकर निर्देश दिए जिसको लेकर आज शाम तक आदेश भी जारी हो जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए हालांकि स्कूल केवल शिक्षकों के लिए खुलेंगे छात्रों के लिए अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के भी निर्देश दिए जाएंगे वही ऑनलाइन पढ़ाई के तहत गूगल प्ले स्टोर से भी छात्रों को पढ़ाई का ऑप्शन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार

छात्रों के लिए स्कूल आने को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर फैसला लिया जाएगा कि आखिर छात्रों के लिए कब से स्कूल खोले जाएंगे। कुल मिलाकर शिक्षक घर में जो मौज मार रहे थे उन्हें कल से अब स्कूल आना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा