चौकी में प्रधान को ‘दलाल’ कहने पर भड़के प्रधान, माफी की मांग पर धरने पर बैठे

खबर शेयर करें -

सिपाही पर अभद्रता का आरोप, प्रधान संघ के नेतृत्व में चौकी पहुंचे ग्राम प्रधान; पुलिस अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास

राजू अनेजा,जसपुर। ग्राम पंचायत पतरामपुर के प्रधान हरिओम सिंह को चौकी में कथित तौर पर ‘दलाल’ कहे जाने का मामला रविवार को तूल पकड़ गया। प्रधान के साथ कथित अभद्रता से नाराज ग्राम प्रधानों ने पतरामपुर चौकी परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रधान आरोपी सिपाही से माफी की मांग पर अड़े रहे। मामले को लेकर चौकी परिसर में घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा।

प्रधान हरिओम सिंह के अनुसार, वह बीती रात चौकी क्षेत्र में एक मामले की जानकारी लेने के लिए पतरामपुर चौकी गए थे। आरोप है कि इसी दौरान चौकी में तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें ‘दलाल’ कह दिया। प्रधान का कहना है कि जनप्रतिनिधि के साथ चौकी परिसर में इस तरह का व्यवहार आपत्तिजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  सगाई करने से नाराज पूर्व प्रेमिका निकली बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड, 5 लाख की सुपारी देने वाली युवती समेत 3 गिरफ्तार, मुठभेड़ में शूटर के पैर में लगी गोली

मामले की जानकारी मिलते ही रविवार को प्रधान संघ अध्यक्ष दिलशाद शाह के नेतृत्व में कई ग्राम प्रधान पतरामपुर चौकी पहुंच गए। प्रधानों ने आरोपी सिपाही के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चौकी परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सिपाही अपने व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-रानीखेत मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिरा डंपर, पेड़ से दबकर चालक की दर्दनाक मौत; खस्ताहाल सड़क पर फिर उठे सवाल

 

पुलिस अधिकारियों ने समझाया, प्रधान मांग पर अड़े

प्रधानों के धरने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन प्रधान अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि ग्राम प्रधान गांव की जनता का प्रतिनिधि होता है और उसके साथ चौकी में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

चौकी परिसर में घंटों बनी रही गहमागहमी

प्रधान को कथित तौर पर ‘दलाल’ कहे जाने का मामला अब प्रधानों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बन गया है। धरने के चलते चौकी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। प्रधान आरोपी सिपाही से माफी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और मामले के समाधान पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IVF तकनीक से साहीवाल गाय की कोख से जन्मी बद्री नस्ल की स्वस्थ बछिया, देशी नस्ल के संरक्षण में मिली बड़ी सफलता

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad