अमेरिका से व्हाट्सएप कॉल पर व्यवसायी से 3 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,बाजपुर। क्षेत्र के एक व्यवसायी से अमेरिका से व्हाट्सएप कॉल कर 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच दोराहा चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी को सौंपी गई है।
ताली फार्म निवासी जैमल सिंह को 13 फरवरी से लगातार जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां मिल रही थीं। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिका की जेल में बंद बताया और तीन करोड़ रुपये की मांग की। इससे घबराकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप अकाउंट की जांच कर रही है, जिनसे धमकी भरे मैसेज और वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गईं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कॉल वास्तव में अमेरिका से की गई या किसी ने वर्चुअल नंबर के जरिए कॉल कर डराने की कोशिश की।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क विहीन पहाड़ का दर्द: गैरसैंण में डोली से 4 किमी पैदल लाकर भी नहीं बच सकी बुजुर्ग की जान; महिलाओं ने उठाई थी पालकी

वही इस मामले पर सी ओ विभव सैनी ने बताया कि दोराहा चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने और गौला तटबंध निर्माण की मांग: 27 सितंबर को लालकुआं में महारैली व धरना-प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट दूषित जल कांड: 4 मौतों और 400 लोगों के बीमार होने पर फूटा प्रशासनिक चाबुक, 6 इंजीनियर निलंबित