खटीमा के स्कूल में छात्र की आंख में पेन घोंपने का मामला, परिजन पहुंचे कोतवाली

खबर शेयर करें -

खटीमा: ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक प्रतिष्ठित स्कूल में छात्र मिहीर राणा की आंख में पेन घोंपने का मामला गर्मा गया है। मंगलवार को आक्रोशित परिजन और उनके समर्थक कोतवाली पहुँच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की माँग को लेकर जमकर हंगामा किया।


 

परिजनों का स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

 

पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें समय पर सूचित नहीं किया और बच्चे को उचित इलाज के लिए भटकने दिया। छात्र की माँ ममता देवी ने कहा कि स्थानीय डॉक्टरों के मना करने के बाद भी प्रबंधन ने उन्हें बीच रास्ते में छोड़ दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। उनका आरोप है कि कई बार गुहार लगाने पर भी बच्चे का सही इलाज नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत

 

कोतवाली में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों और स्कूल प्रबंधन के बीच घंटों बातचीत चली। परिजनों ने लिखित समझौते की माँग करते हुए शर्त रखी कि स्कूल छात्र के इलाज का पूरा खर्च, जिसमें आँखों का प्रत्यारोपण भी शामिल है, उठाए। इसके अलावा, छात्र की पूरी पढ़ाई का खर्च भी स्कूल ही वहन करे। स्कूल प्रबंधन ने इस पर बुधवार तक जवाब देने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि छात्र का इलाज एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में कराया गया है और हर संभव मदद दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें