पिता ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

घटना शुक्रवार को पिरान कलियर के रांघड़वाला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय सन्नी का अपने पिता घसीटा से किसी बात पर विवाद हो गया। बताया गया है कि सन्नी शराब पीने का आदी था और उसका पिता इस बात से नाराज था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान पिता ने किसी नुकीले हथियार से बेटे के सीने पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मृतक सन्नी तीन बच्चों का पिता था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें