बाजपुर: घोगा नदी में बहे पिता-पुत्र, पिता का शव मिला, बेटे की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

बाजपुर: ऊधमसिंहनगर के बाजपुर गांव में घोगा नदी में अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आने से एक पिता और उनका दिव्यांग बेटा बह गए। ग्रामीणों की मदद से पिता का शव नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि बेटे का पता लगाने के लिए अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

यह दुखद घटना शुक्रवार को तब हुई, जब अकील अहमद अपने इकलौते बेटे कामिल के साथ खेतों की तरफ गए थे। बताया जा रहा है कि नदी किनारे कामिल का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। अपने बेटे को बचाने के लिए पिता अकील अहमद भी नदी में कूद गए, लेकिन दोनों ही पानी के तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद अकील अहमद को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके दिव्यांग बेटे कामिल की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad