अवैध खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों और खनन माफियायो के बीच खूनी संघर्ष,झड़प के दौरान करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में पांच लोग घायल

Bloody clash between villagers opposing illegal mining and mining mafia, five people injured in firing that lasted for about half an hour during the clash.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। सोमवार को मुख्यमंत्री के काशीपुर आगमन से जहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है वही सीएम के आगमन से पूर्व रात्रि काशीपुर से सटे एक गांव में अवैध खनन को लेकर
ग्रामीणों और खनन माफिया में खूनी संघर्ष हो गया लगभग 20 से 25 मिनट तक फायरिंग हुई जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए एक ग्रामीण के हाथ में छर्रे लगे हैं।मामला आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर गांव का है।वही पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 लोगों की मौत, 2 घायल

 

प्राप्त सूचना के अनुसार काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर क्षेत्र में कोसी नदी से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से सटे ग्राम घोसीपुरा के खनन माफिया अवैध खनन कर अपने वाहनों को लेकर ग्राम अजीतपुर क्षेत्र से निकलते थे पिछले कई दिनों से ग्राम अजीतपुर के रहने वाले ग्रामीणों के द्वारा ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका तथा प्रदूषण को देखते हुए इन खनन माफियाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आज, लालकुआं में जुटेंगे दिग्गज, इन 10 बड़े मुद्दों पर हुंकार

बताया जा रहा है कि रविवार शाम अचानक कई वाहनों से 100-150 लोग असलहे, लाठी-डंडे आदि लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान ग्राम अजीतपुर के लगभग 15-20 लोग धरनास्थल पर बैठे हुए थे। हथियारबंद लोगों ने आते ही इन लोगों से मारपीट व फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है लगभग आधा घंटा तक फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस टीम पहुंची हथियारबंद लोग मौके से फरार हो चुके थे। हमले में एक कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज
Ad