घोर कलयुग!यहां शिव भक्त कांवरियों को पेयजल की जगह बाटी जा रही थी ठंडी बियर ,बियर बाटने का वीडियो वायरल होते ही तुरन्त मोके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Terrible Kalyug! Here Shiv devotee Kanwariyas were being distributed cold beer instead of drinking water, as soon as the video of distribution of beer went viral, the police immediately reached the spot, arrested the accused youth and sent him to jail.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, अलीगढ़। महाशिवरात्रि पवन पर्व के अवसर पर गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवरियों को जहां एक तरफ उनके  स्वागत के लिए जगह जगह स्टार लगाकर  पानी की बोतल, फल तथा अन्य स्वादिष्ट व्यंजनो के साथ श्रद्धा पूर्वक उनका सत्कार किया जा रहा था वही दूसरी ओर एक युवक  द्वारा  शिव भक्त कांवरियों को पानी की बोतल की जगह बियर की कैन बांटने का मामला सामने आया है मामला   अलीगढ़ का बताया जा रहा है । जिसका वीडयो वायरल होने के बाद   तुरंत मौके पर पहुंची आबकारी  और पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर मौके पर मिली भारी संख्या में बियर की केनो को जप्त कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता की मृत्यु के उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए युवक कावड़ियों को बीयर बांट रहा था। वही मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी ।जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिव भक्त कांवर लेकर अपने यथा स्थान पहुंचते हैं तो लोग कांवड़ियों को दूध ,फल, पेठा ,दवा पानी इत्यादि जगह जगह बांटते हैं ।वही एक व्यक्ति बियर के कैन बांट रहा था। उस व्यक्ति द्वारा कांवड़ियों को बियर बांटने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ वैसे ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो में यह शख्स रोड पर बियर की कैन रखकर कांवड़ियों को एक एक बियर दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद एक्साइज विभाग ने दुकान दार पर भी कार्रवाई की है ।क्योंकि उसने भारी मात्रा में एक साथ बियर कैसे बेच दी ।वही बियर बांटने वाले शख्स के खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है ।युवक की पहचान योगेश के रूप में हुई है। योगेश ने पूछताछ में बताया कि 15 दिन पहले उसके पिता का देहांत हुआ था। उनकी आत्मा की शांति के लिए तथा उनकी याद में वह बीयर बांट रहा था। बरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार