श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। पवित्र सावन माह के अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम  हुआ, जिसमें महिलाओं ने मधुर भजनों के माध्यम से ऐसा भक्तिमय समां बांधा कि पूरा मंदिर परिसर मां की भक्ति में डूब गया।

 

भजनों से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालु हुए भक्तिरस में सराबोर

 

भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा की महिमा के साथ ही भोलेनाथ का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भी भक्ति में लीन नजर आए। भजन-कीर्तन के उपरांत मां को विधि-विधान से भोग लगाया गया और पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

 

 

महापौर दीपक बाली ने मां के चरणों में नवाया शीश

 

कार्यक्रम में पहुंचे काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सावन माह की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने भंडारे में अपनी सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर दीपक बाली ने जताई प्रतिबद्धता

 

महापौर दीपक बाली ने कहा कि श्री दुर्गा मंदिर काशीपुर का प्राचीन और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उनका बेहतर विकास सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

 

 

मंदिर पदाधिकारियों ने की महापौर के सहयोग की सराहना

 

श्री दुर्गा मंदिर के पदाधिकारियों ने महापौर दीपक बाली का स्वागत करते हुए कहा कि वह धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सदैव अपनी सहभागिता निभाते हैं। मंदिर पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर महापौर की सकारात्मक सोच सराहनीय है। उन्होंने महापौर द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर दिए गए आश्वासन का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रासायनिक नमूना प्रसंस्करण एवं विश्लेषण के लिए विकसित अभिनव उपकरण का डिजाइन पंजीकृत: भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से मिला डिजाइन रजिस्ट्रेशन

 

 

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में देर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण मां के जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। सावन के पावन माह में आयोजित भंडारे ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad