सफर में उल्टी आने जैसी समस्याओं को रोकने के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खे
क्या सफर के दौरान आपको भी उल्टी आती है। अगर आती है तो, आपके लिए आज का यह लेख बहुत काम का साबित होने वाला है। क्योंकि इस लेख में आज हम आपको सफर के दौरान होने वाली उल्टी को रोकने के कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपको सफर के दौरान उल्टी नहीं आएगी या फिर आपको सफर के दौरान होने वाली घबराहट महसूस नहीं होगी।
दोस्तों हममें से कुछ लोगों को सफर के दौरान उल्टियां आती हैं या फिर सफर करते समय घबराहट सी महसूस होती है। जिस वजह से वह लोग सफर का आनंद ठीक से नहीं ले पाते। सफर के दौरान उल्टी आना या फिर घबराहट का महसूस होना एक बहुत ही आम बात है, जो हमें मोशन सिकनेस के वजह से होती है। मोशन सिकनेस मेडिकल भाषा का शब्द है जब कभी हम कार बस ट्रेन या फ्लाइट में सफर के दौरान उल्टी जैसा महसूस करते हैं, मेडिकल भाषा में इसे ही मोशन सिकनेस कहा गया है।

credit: third party image reference
सफर में उल्टी आना या फिर घबराहट महसूस होना जैसी समस्याओं को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय
- नींबू का इस्तेमाल करें :- जब भी आप कभी सफर करें तो अपने साथ एक नींबू रख ले। आपको सफर में जैसे ही उल्टी होने जैसा महसूस हो तो आप नींबू को काटकर उसके ऊपर थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च बुरककर चाटे। ऐसा करने से आपको उल्टी आने जैसा महसूस होना बंद हो जाएगा, और आप अपने सफर का अच्छे से आनंद ले पाएंगे।
- तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करें :- सफर करते समय आप अपने साथ तुलसी के पत्ते जरूर रखें। जब भी आपको उल्टी जैसी घबराहट महसूस हो तो आप तुलसी के पत्तों को चबाना शुरू कर दे, या फिर आप अपने साथ एक बोतल में नींबू के रस और पुदीने के रस का मिश्रण और उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर रख सकते हैं, जिसे आप सफर के दौरान उल्टी जैसा महसूस होने पर थोड़ा-थोड़ा कर के पी सकते हैं, जिससे आपको उल्टी जैसी घबराहट होना बंद हो जाएगी।
- लौंग का इस्तेमाल करें :- आप लौंग को भून कर उसका पीसकर पाउडर बनाकर किसी डिब्बी में रख सकते हैं। फिर कभी आप सफर में जाए तो उस डिब्बी को अपने साथ ले जाए। आपको सफर के दौरान उल्टी करने जैसा मन हो तो आप एक चुटकी लौंग को चीनी या काले नमक के साथ ले और इसे सफर के दौरान चूसते रहें। इससे आपको घबराहट होना बंद हो जाएगा और आप अच्छे से सफर का मजा ले सकेंगे
- अदरक का इस्तेमाल करें :- सफर में जाते समय आप अपने साथ अदरक भी रख सकते हैं। जब कभी आपको उल्टी करने जैसा मन हो तो आप अदरक का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर चबा या फिर चूस भी सकते हैं। इससे आपको घबराहट होना बंद हो जाएगा। आजकल बाजार में अदरक की टेबलेट भी मिलती है आप चाहे तो उस टेबलेट को भी अपने साथ रख सकते हैं और सफर के दौरान उसे चूस सकते हैं।
- च्यूंगम का इस्तेमाल करें :- सफर करते समय आप अपने पास च्यूंगम भी रख सकते हैं। जब कभी आपको उल्टी जैसा मन हो तो आप च्यूंगम को चबा सकते हैं। जिससे आपको उल्टी जैसी घबराहट होना बंद हो जाएगीे। आप चाहे तो च्यूंगम की जगह सफर के दौरान कुछ मीठा भी खा सकते हैं। इससे भी आपको उल्टी की घबराहट को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

