बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 के महाबिंदेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार सजेगा श्री बालाजी महाराज का ‘विशाल दिव्य दरबार’

खबर शेयर करें -

लालकुआं/बिंदुखत्ता/ इंद्रानगर 2: 

इंद्रानगर 2 के समस्त बालाजी भक्तों द्वारा क्षेत्र में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ एक भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र में प्रथम बार “श्री बालाजी का दिव्य दरबार” सजाया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

इस पावन और आध्यात्मिक अनुष्ठान में संकटमोचन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान मंत्रों का सामूहिक जाप और एक से बढ़कर एक भजनों की भव्य अमृतमयी वर्षा होगी।

बालाजी भक्तों द्वारा क्षेत्र में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ एक भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं

इस विशेष दिव्य दरबार में बाबा के परम भक्त और सेवक श्री नवीन टाकुली जी की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि दरबार में आने वाले सभी श्रद्धालु समय से पहुंचकर अपने नाम की हाजरी लगवाएं और श्री बालाजी महाराज का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें। शनिवार रात्रि 8:00 बजे से शुरू होने वाला यह दरबार प्रभु की इच्छा तक अनवरत चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले राइस मिल व्यवसायी सतीश खुराना का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आयोजन का विवरण इस प्रकार है:

  • स्थान: महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रानगर 2

  • दिनांक: 04 जुलाई 2026, दिन शनिवार

  • समय: रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक

इस पावन अवसर पर महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। दिव्य दरबार के दौरान संकटमोचन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान मंत्रों के जाप और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो शनिवार रात्रि 8:00 बजे से शुरू होकर प्रभु की इच्छा (देर रात) तक अनवरत जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

आयोजक समिति ‘समस्त बालाजी भक्त, इंद्रानगर 2’ ने  सभी धर्मप्रेमी जनता और श्रद्धालुओं को इस आध्यात्मिक समागम में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। समिति का अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागीदार बनें।

आयोजन की मुख्य तैयारियां
  • भव्य पाण्डाल व सजावट: मुख्य मंच और भक्तों के बैठने के लिए विशाल पाण्डाल।
  • भजन संध्या व कीर्तन: ख्यातिप्राप्त भजन गायकों (चेतन पांडे वह उनकी टीम) आमंत्रित 
  • भण्डारा व प्रसाद: सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध और पर्याप्त भोजन की व्यवस्था।
  • सुरक्षा व यातायात: भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती।
  • प्रचार-प्रसार: सोशल मीडिया, बैनर और लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना देना।
  • विशेष झांकियां: प्रभु बालाजी और हनुमान जी के जीवन पर आधारित सजीव प्रस्तुतियां।
यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस
Ad