लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी अजय चौधरी ने भी पेश की अपनी दावेदारी, रोमांचक होगा मुकाबला

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद अब निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। हालांकि शासन द्वारा नगर निकाय के प्रशासकों का समय बढाते हुए चुनाव को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन नगरीय क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है।

लालकुआं नगर पंचायत की बात करे तो यहां पर सभी वर्गो के लोगो द्वारा अपनी दावेदारी पेश की जा रही है। हालांकि टिकट के आरक्षण को लेकर चुनाव के समय ही स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन यहां पर सभी वर्गो के जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए है। इसी क्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी व होली ट्रेनिटी स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी ने भी पिछड़े वर्ग से चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की है। अजय चौधरी लालकुआं नगर में खासे लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका का तीखा पलटवार, कहा— "यह पूरे उत्तराखंडवासियों के स्वाभिमान का अपमान"

मिलनसार व हंसमुख व्यवहार के धनी अजय चौधरी हर किसी के सुख दुःख में शामिल रहते है। जिसके चलते उनकी नगर के हर तबके में अच्छी पकड़ है। अब देखना यह है कि आगामी निकाय चुनाव में कौन कौन सुरमा मैदान में उतरता है। लेकिन स्पष्ट है कि अगर अजय चौधरी मैदान में उतरते है तो लालकुआं नगर पंचायत का चुनाव काफी रोमांचक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  'काम किया है, काम करेंगे': लालकुआं में विकास की नई इबारत लिखने का वादा कर मैदान में उतरे हेमवती नंदन दुर्गापाल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका का तीखा पलटवार, कहा— "यह पूरे उत्तराखंडवासियों के स्वाभिमान का अपमान"