लालकुआं के विकास पुरुष हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल: कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई का बयान, क्षेत्र में दूरदर्शी सोच की दी मिसाल

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रबुद्ध नागरिक मोहन कुड़ाई ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का सच्चा “विकास पुरुष” बताया है। जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा में चहुंमुखी विकास की मजबूत नींव रखने वाले दुर्गापाल जी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र को एक नई पहचान दी। आज भी क्षेत्र का हर गांव, गली और जन-जन उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सरल स्वभाव और ऐतिहासिक विकास कार्यों का साक्षी है।
मंदिर, सड़कें, कॉलेज से लेकर पेयजल तक बिछाया विकास का जाल
मोहन कुड़ाई ने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों का संजाल बिछाने, पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यालय, कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर की गई उनकी जनसेवा की वजह से ही आज भी लालकुआं की जनता का उनके और उनके परिवार के प्रति अटूट विश्वास कायम है।
उत्तराखंड की राजनीति में मिसाल बनी दुर्गापाल जी की सोच
वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरीश चंद्र दुर्गापाल जी की विकासवादी सोच केवल लालकुआं तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे उत्तराखंड में विकास की राजनीति के लिए एक मिसाल बनी है। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहने वाले दुर्गापाल जी ही लालकुआं के वास्तविक नायक हैं। उन्होंने ‘विकास की आवाज, अबकी बार विकास और जनसेवा के साथ’ का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी समय में भी जनता का यह विश्वास विकास का मुख्य आधार बनेगा।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर: स्थानीय उत्पादों को मिला वैश्विक मंच, पलायन रोकने में मददगार साबित हो रही पहल
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खड़गे का 'AI फेक वीडियो' बनाने के खिलाफ भड़की कांग्रेस: भाजपाइयों का पुतला फूंका, कानूनी कार्रवाई की मांग