हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
रुद्रपुर से काम निपटाकर लौट रहे थे एसी मैकेनिक, कार से हुई आमने-सामने की भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार को दोनों अपने काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे। देर शाम जब वे स्कूटी से हल्द्वानी वापस लौट रहे थे, तभी बेलबाबा के पास सामने से आ रही अनियंत्रित अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
चिकित्सकों ने अरसलान को मृत घोषित किया, पुलिस ने कार कब्जे में ली
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अरसलान को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अर्टिगा कार को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी