लालकुआं में खड़गे का ‘AI फेक वीडियो’ बनाने के खिलाफ भड़की कांग्रेस: भाजपाइयों का पुतला फूंका, कानूनी कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

लालकुआं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए कथित फेक वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के विरोध में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लालकुआं में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और धर्मनिरपेक्ष ढांचे को चोट पहुँचाने के लिए तकनीक का घटिया दुरुपयोग कर रही है।
विपक्ष के शीर्ष नेताओं की छवि धूमिल कर रही भाजपा: हेमवती नंदन दुर्गापाल 
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद से ही भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का एआई वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करना एक कायराना हरकत और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इस भ्रामक प्रचार के खिलाफ जनता की अदालत में जाएगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे  ने कहा “भाजपा सरकार और उसकी आईटी सेल पूरी तरह से बौखला चुकी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के खिलाफ एआई के जरिए फर्जी वीडियो फैलाना उनकी इसी हताशा का प्रमाण है। लालकुआं नगर कांग्रेस इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। यदि इस भ्रामक और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो नगर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, प्रदर्शन में शामिल रहे दर्जनों कार्यकर्ता
वरिष्ठ नेता मोहन कुड़ाई ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में राजेंद्र खनवाल, कुंदन मेहता, उमेश कबड़वाल, हेमंत पांडे, कमल दानु, प्रदीप बर्थयाल, पुष्कर दानू, नरेश चौधरी, विनय रजवार, अय्यूब अली, मीना जोशी, दीपक बत्रा, अनूप भाटिया, गुरदयाल सिंह मेहरा, मीना रावत, राजकुमार शर्मा, सूरज राय और सईद सिद्दीकी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव में सीएम धामी किस सीट से ठोकेंगे ताल? चंपावत, खटीमा से लेकर काशीपुर-रुद्रपुर तक सियासी हलचल तेज
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव में सीएम धामी किस सीट से ठोकेंगे ताल? चंपावत, खटीमा से लेकर काशीपुर-रुद्रपुर तक सियासी हलचल तेज