मुख्ममंत्री तीरथ के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ट्वीट, देखे किस तरह खोली पोल

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 5 साल में राज्य को 3 मुख्यमंत्री दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के कारणों को भी हास्यप्रद बताया।
शुक्रवार की रात को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए कहां है कि –
यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, शनिवार को होगा नए मुख्यमंत्री का चयन
“इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है कि कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तराखंड में उपचुनाव नहीं हो सकते और संवैधानिक बाध्यता के कारण मुख्यमंत्री इस्तीफा दे रहे हैं । वास्तविकता यह है कि उसी कोरोना काल में पहले भी उपचुनाव हुये हैं , सल्ट का उपचुनाव हुआ है और मुख्यमंत्री जी वहां से भी चुनाव लड़ सकते थे , कहीं और से भी इस्तीफा करवा करके वहां से चुनाव लड़ सकते थे । लेकिन कानून की पूरी जानकारी न होने और मुबालते में रहने के कारण राज्य के ऊपर एक और मुख्यमंत्री थोप दिया है । मतलब 5 साल में भाजपा तीन मुख्यमंत्री उत्तराखंड को दे रही है ।”

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा इस्तीफा देने के कारणों को झूठा करार दिया। कहां की भाजपा 5 साल में उत्तराखंड को 3 मुख्यमंत्री दे रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन