पूर्व सीएम हरीश रावत का पार्टी पदों से इस्तीफे का पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा लेटर; ईडी की कार्रवाई से थे आहत

खबर शेयर करें -
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करने का मामला गरमाता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और सुगबुगाहटों के अनुसार, पूर्व सीएम ने अपना आधिकारिक इस्तीफा पत्र उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस पत्र में हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य समेत अन्य पदों को छोड़ने की स्पष्ट बात कही है।
पीएस चंदन जीना के घर ईडी की रेड के बाद उठाया कदम, संगठन में मचा हड़कंप
यह पूरा घटनाक्रम कुछ दिन पूर्व हरीश रावत के पूर्व निजी सचिव (पीएस) चंदन जीना के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई छापेमारी की कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से बेहद आहत होकर हरीश रावत ने नैतिक आधार पर पार्टी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी। अब प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजे जाने की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस संगठन और सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है, हालांकि पार्टी हाईकमान की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूकेडी की संवाद बैठक आयोजित, आगामी 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' और 2027 चुनाव की रणनीतियों पर मंथन